अल्मोड़ा: : अल्मोड़ा में घास काटने गई महिला की पेड़ से गिरकर मौत

अल्मोड़ा। मवेशियों के लिए चारा पत्ती तोड़ने गई महिला की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। घायल अवस्था में परिजन महिला को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। जहां महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वही, महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार हवालबाग ब्लाक के ग्राम पंचायत सिलंगियां निवासी 45 वर्षीय गीता देवी पत्नी जगदीश बुधवार को मवेशियों के लिए चारा पत्ती तोड़ने घर के समीप गई थी। इस दौरान आग के बाद खोखला हो चुका पेड़ में अचानक महिला अंसुलित होकर जमीन में गिर गई। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण महिला को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। यहां भी महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां देर रात महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के पति बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि महिला के तीन बच्चे हैं, जिसमें एक लड़की की शादी हो गई है, दो बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.