- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- वाराणसी
- Varanasi News: राष्ट्रीय खेलों में काशी की बेटियों का दमखम, यूपी हैंडबॉल टीम में नैना और सुमन का चयन...
Varanasi News: राष्ट्रीय खेलों में काशी की बेटियों का दमखम, यूपी हैंडबॉल टीम में नैना और सुमन का चयन
On
वाराणसी। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में 7 से 11 फरवरी तक आयोजित होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेलों में काशी की दो बेटियां अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की महिला हैंडबॉल टीम भी हिस्सा ले रही है, जिसमें वाराणसी की नैना यादव और सुमन यादव का चयन हुआ है।
वाराणसी की बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी प्रतिनिधित्व
खिलाड़ियों का परिचय
- नैना यादव – चमाव गांव की निवासी, कक्षा 10 की छात्रा (विकास इंटर कॉलेज), पिता राजगीर मिस्त्री।
- सुमन यादव – वाजिदपुर की रहने वाली, काशी विद्यापीठ की छात्रा, पिता राजगीर मिस्त्री।
वाराणसी के लिए गर्व का क्षण
उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने कहा कि यह वाराणसी के लिए गर्व का अवसर है कि एक ही मैदान से दो बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगी। संघ की संयुक्त सचिव विभव सिंह और वाराणसी हैंडबॉल संघ के सचिव शम्स तबरेज ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बेहतर प्रदर्शन का संकल्प
नैना और सुमन का कहना है कि उत्तर प्रदेश की अटैक लाइन काफी मजबूत है और वे इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
खबरें और भी हैं
शादी समारोह में मेहमान की बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी
By Parakh Khabar
Latest News
26 May 2026 10:39:06
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
