यूपी का तीसरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम वाराणसी में बनेगा

यूपीसीए के निदेशक युद्धवीर सिंह ने कहा, 'स्टेडियम का काम मई या जून में शुरू होगा और संभवत: 2024 के अंत तक पूरा हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश (UP) के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, लखनऊ और कानपुर के बाद वाराणसी को जल्द ही उत्तर प्रदेश का तीसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मिलने जा रहा है। आपको बता दें कि इसका निर्माण इसी साल मई या जून में शुरू हो सकती हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को इस महीने के अंत तक संपत्ति मिल जाएगी। इसके बाद आगे का काम शुरू किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक यूपीसीए ठेके के बदले यूपी सरकार को सालाना 10 लाख रुपये देगी।

यह भी पढ़े - Varanasi News: काशी रेलवे स्टेशन के पास गंज शहीद मस्जिद को रेलवे का नोटिस, 20 जून तक परिसर खाली करने का निर्देश

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सुविधा के लिए जमीन खरीदी है। यह जमीन 31 एकड़ की है। साथ ही बता दें कि राजातालाब इलाके में जमीन खरीदी गई है।

करीब 31 एकड़ जमीन पर इंटरनेशनल क्रिकेट फैसिलिटी का निर्माण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने वाराणसी जिले के राजातालाब तहसील के गंजरी गांव को नामित किया है।

आपको बता दें कि पहले यूपी में दो ही स्टेडियम थे. वाराणसी में स्टेडियम बनने के बाद उत्तर प्रदेश में कुल 3 अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, कानपुर के ग्रीन पार्क और लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम के बाद यह राज्य में इस तरह की तीसरी सुविधा होगी।

यूपीसीए के निदेशक युद्धवीर सिंह ने कहा, 'स्टेडियम का काम मई या जून में शुरू होगा और संभवत: 2024 के अंत तक पूरा हो जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

गोंडा में तेज रफ्तार कार का कहर: साइकिल सवार पति की मौत, पत्नी और नाती गंभीर घायल गोंडा में तेज रफ्तार कार का कहर: साइकिल सवार पति की मौत, पत्नी और नाती गंभीर घायल
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के धानेपुर कस्बे में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...
लखनऊ: ‘मैडम जी, मुझे घर जाना है…’ बालगृह की बच्चियों की पुकार, ऑपरेशन मुस्कान के तहत परिवार से मिलाने की तैयारी
मेरठ में दिल दहला देने वाली वारदात: बैंक मैनेजर ने प्रेमिका के 7 वर्षीय बेटे की हत्या की, मां भी गिरफ्तार
आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Maharajganj News: रात्रि चौपाल में गूंजी बेटियों की शिक्षा की आवाज, ग्रामीणों ने लिया हर बच्ची को स्कूल भेजने का संकल्प
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.