11 और 13 दिसम्बर को परिवर्तित मार्ग पर चलेगी यह ट्रेन

वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु वाराणसी जं. स्टेशन पर इंजन रिवर्सल एवं इसमें लगने वाले समय की बचत के लिये 11081/11082 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 11 दिसम्बर, 2024 से तथा गोरखपुर से 13 दिसम्बर, 2024 से निम्नवत किया जायेगा। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप 11081/11082 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-औंड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते संशोधित समयानुसार निम्नवत चलाई जायेगी।

फलस्वरूप परिवर्तित मार्ग पर संशोधित समयानुसार 11081 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 11 दिसम्बर, 2024 से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 16.35 बजे प्रस्थान कर निर्धारित पाथ एवं समय से चलकर दूसरे दिन वाराणसी जं. से 21.10 बजे, जौनपुर से 23.30 बजे, तीसरे दिन औंड़िहार से 00.22 बजे, मऊ से 01.35 बजे, बेलथरा रोड से 02.02 बजे, भटनी से 03.12 बजे तथा देवरिया सदर से 03.40 बजे छूटकर गोरखपुर 05.45 बजे पहुँचेगी।

परिवर्तित मार्ग पर संशोधित समयानुसार 11082 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 13 दिसम्बर, 2024 से गोरखपुर से 14.25 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 15.27 बजे, भटनी से 15.48 बजे, बेलथरा रोड से 16.25 बजे, मऊ से 17.20, औंड़िहार से 18.22 बजे, जौनपुर से 19.45 बजे तथा वाराणसी जं. से 21.20 बजे छूटकर निर्धारित पाथ एवं समय से चलकर दूसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस 23.45 बजे पहुँचेगी।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु वाराणसी जं. स्टेशन पर इंजन रिवर्सल एवं इसमें लगने वाले समय की बचत के लिये 22323/22324 कोलकाता-गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कोलकाता से 12 दिसम्बर, 2024 से तथा गाजीपुर सिटी से 13 दिसम्बर, 2024 से निम्नवत किया जायेगा। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप 22323/22324 कोलकाता-गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-औंड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते संशोधित समयानुसार निम्नवत चलाई जायेगी।

फलस्वरूप परिवर्तित मार्ग पर संशोधित समयानुसार 22323 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 12 दिसम्बर, 2024 से कोलकाता से 22.45 बजे प्रस्थान कर निर्धारित पाथ एवं समय से चलकर दूसरे दिन वाराणसी जं. से 10.15 बजे तथा जौनपुर से 12.00 बजे छूटकर गाजीपुर सिटी 13.50 बजे पहुँचेगी।

परिवर्तित मार्ग पर संशोधित समयानुसार 22324 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस 13 दिसम्बर, 2024 से गाजीपुर सिटी से 22.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन जौनपुर से 00.10 बजे तथा वाराणसी जं. से 01.30 बजे छूटकर निर्धारित पाथ एवं समय से चलकर कोलकाता 13.05 बजे पहुँचेगी।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु वाराणसी जं. स्टेशन पर इंजन रिवर्सल एवं इसमें लगने वाले समय की बचत के लिये 15022/15021 गोरखपुर-शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप 15022/15021 गोरखपुर-शालीमार- गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-औंड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते संशोधित समयानुसार निम्नवत चलाई जायेगी।

फलस्वरूप परिवर्तित मार्ग पर संशोधित समयानुसार 15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस गोरखपुर से 11.00 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 12.05 बजे, भटनी से 12.30 बजे, सलेमपुर से 12.47 बजे, बेलथरा रोड से 13.08 बजे, मऊ से 13.50 बजे, औंड़िहार से 15.02 बजे, जौनपुर से 16.15 बजे तथा वाराणसी जं. से 18.25 बजे छूटकर निर्धारित पाथ एवं समय से चल कर दूसरे दिन शालीमार 09.35 बजे पहुँचेगी।

परिवर्तित मार्ग पर संशोधित समयानुसार 15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस 10 दिसम्बर, 2024 से शालीमार से 20.00 बजे प्रस्थान कर निर्धारित पाथ एवं समय से चल कर दूसरे दिन वाराणसी जं. से 11.40 बजे, जौनपुर से 13.55 बजे, औंड़िहार से 14.48 बजे, मऊ से 16.00 बजे, बेलथरा रोड से 16.42 बजे, सलेमपुर से 17.02 बजे, भटनी से 17.25 बजे तथा देवरिया सदर से 17.55 बजे छूटकर गोरखपुर 19.50 बजे पहुँचेगी।   

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.