Basic Education News: स्कूल पेयरिंग योजना के खिलाफ बलिया के शिक्षकों ने जताया विरोध, बीआरसी गड़वार पर जुटी भारी भीड़

बलिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर बलिया जनपद के शिक्षकों ने सरकार की स्कूल पेयरिंग योजना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन 50 से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर नजदीकी विद्यालयों में मर्ज करने की योजना का विरोध करते हुए सोमवार को गड़वार ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर बड़ी संख्या में शिक्षक इकट्ठा हुए।

इस आंदोलन का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष अनिल पांडेय एवं मंत्री टुनटुन प्रसाद ने किया। इस दौरान पेयरिंग के लिए चिह्नित विद्यालयों से असहमति पत्र भी एकत्र किए गए। उपस्थित शिक्षकों, एसएमसी अध्यक्षों, ग्राम प्रधानों और अभिभावकों ने सरकार की योजना को शिक्षा विरोधी करार देते हुए विरोध दर्ज कराया।

यह भी पढ़े - बलिया में 15 वर्षीय किशोरी का बाइक से अपहरण, मुकदमा दर्ज

अध्यक्ष अनिल पांडेय ने कहा, "हम किसी भी कीमत पर विद्यालयों का मर्जर नहीं होने देंगे। अगर जरूरत पड़ी तो लंबी लड़ाई भी लड़ी जाएगी।" उन्होंने कहा कि इस योजना से न सिर्फ शिक्षकों का मनोबल टूटेगा, बल्कि ग्रामीण बच्चों की शिक्षा व्यवस्था भी चरमरा जाएगी।

इस विरोध सभा को संजय सिंह, शाहनवाज, राजेश मिश्रा, धर्मात्मा यादव, आरती, सुनीता मौर्य, गुरनाम सिंह, हरनाम सिंह, शिवप्रसाद, सुनील सिंह यादव, ललित मोहन सिंह, एवं सेवानिवृत्त शिक्षक श्रीनिवास उपाध्याय आदि ने संबोधित किया। सभी ने एक स्वर में पेयरिंग नीति को वापस लेने की मांग की।

सभा का संचालन ज्ञानेंद्र सिंह यादव ने किया। इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अभिषेक पांडेय, सुनील कुमार, राजेश तिवारी, मुकुल, दयाशंकर, विक्रांत सिंह, मनोज सिंह, संतोष दीक्षित, सीमा यादव, शोभा यादव, रश्मि चौरसिया, वंदना सिंह, मदन गिरिजा, कन्हैया राम, अंचल कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

शिक्षकों की मांग है कि शिक्षा के नाम पर लिए जा रहे निर्णयों में जमीनी हकीकत को समझा जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों को बंद करने जैसी नीतियों को तत्काल रोका जाए।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.