Ballia News : बुझ गया बेसिक शिक्षा का एक सितारा, सहायक अध्यापक राकेश सिंह नहीं रहे

बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेरुआरबारी के प्राथमिक विद्यालय बभनौली में तैनात सहायक अध्यापक राकेश कुमार सिंह के असामयिक निधन की खबर ने पूरे शिक्षा जगत को शोक में डुबो दिया है। मंगलवार तड़के उनका निधन हो गया। युवा और कर्मठ शिक्षक की अचानक मृत्यु से उनके सहयोगियों, परिजनों और छात्रों में शोक की लहर दौड़ गई। सैकड़ों शिक्षक, शिक्षामित्र और शुभचिंतक उनके कैथवली स्थित आवास पर अंतिम दर्शन को पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।

45 वर्षीय राकेश सिंह को 27 जून को ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद उन्हें पहले वाराणसी और फिर लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद चिकित्सक उन्हें नहीं बचा सके और मंगलवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े - बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग

राकेश सिंह न केवल एक योग्य शिक्षक थे, बल्कि अपने मिलनसार स्वभाव और सामाजिक सरोकारों के लिए भी जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से न केवल विद्यालय, बल्कि शिक्षा विभाग को भी अपूरणीय क्षति पहुंची है।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, संजय दुबे, उमेश सिंह, व्यास यादव, ओकार सिंह, करण प्रताप, अरविंद कुमार सिंह, विकास सिंह, विनय पांडे, संजय पांडे, दुष्यंत, संदीप, मुन्ना चौरसिया सहित सैकड़ों शिक्षक व शुभचिंतक मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.