वाराणसी: जिले के 68 सेंटरों पर आयोजित हुई पीईटी परीक्षा, प्रशासन ने किये तगड़े सुरक्षा इंतजाम

वाराणसी। वाराणसी शहर भर में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के लिए 68 केंद्र बनाए गए हैं जहां पर अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे हैं। वाराणसी के 68 सेंटरों पर प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) शुरू हुई हो चुकी है। शनिवार और रविवार यानी कुल 2 दिन यह परीक्षा चलेगी। 1,36,922 अभ्यर्थियों का सेंटर वाराणसी में बनाया गया है। पहले पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई, जो 12 बजे तक हुई। इसमें 34,248 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 

पहली पाली की बात करें तो यूपी में सबसे ज्यादा 34248 अभ्यर्थी, वाराणसी जिले में ही एग्जाम दे रहे हैं। दूसरी पाली की परीक्षा 3 बजे से शुरू हुई जो 5 बजे तक चलेगी। सेंटर के बाहर PET एग्जाम का एडमिट कार्ड, फोटो और ID की जांच करके प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं, सेंटरों में अभ्यर्थियों की फेस रिक्गनिशन (बायोमैट्रिक) अटेंडेंस हो रही है। 

वाराणसी के एग्जाम सेंटर्स की व्यवस्था 86 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट के हवाले है। हर सेंटर पर पर्याप्त CCTC और ड्रिंकिंग वाटर की व्यवस्था की गई है। वहीं, लोकल थानों से लेकर पुलिस अधिकारी तक सेंटरों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

परीक्षा के दौरान व्यापक सुरक्षा

प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) को देखते हुए परीक्षा सेंटरों पर काफी तगड़ी व्यवस्था की गई है। ताकि किसी भी प्रकार से परीक्षा के दौरान अराजकता न फैल सके। सेंटरों पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। 

1058 सेंटरों पर 20 लाख 7553 अभ्यर्थी शामिल होंगे

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की यह परीक्षा यूपी में 35 जिलों के 1058 सेंटरों पर हो रही है। कुल 20 लाख 7553 अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में स्टेडियम चौकी प्रभारी की मौत, पुलिस महकमे में शोक मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में स्टेडियम चौकी प्रभारी की मौत, पुलिस महकमे में शोक
मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात चित्तौड़ा कट के पास हुए सड़क हादसे में मुजफ्फरनगर के स्टेडियम चौकी...
बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.