- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- वाराणसी
- भीषण Road Accident में आठ लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख
भीषण Road Accident में आठ लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख
On

वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव के पास तेज रफ्तार अर्टिगा अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आठ लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक पीलीभीत के निवासी बताये जा रहे हैं। हादसे में एक बच्चा बचा है, जिसकी हालत गंभीर है। घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरनगर गांव निवासी सगे भाई महेंद्र पाल व दामोदर पाल अपने परिवार व सम्बंधियों के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद बुधवार की भोर में अर्टिका कार से घर जा रहे थे।
सुरही गांव के सामने हाइवे पर आगे चल रही ट्रक में तेज गति से कार घुसी और चीख-पुकार मच गयी। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकालकर एम्बुलेंस के साथ पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष दीपक कुमार रणावत व चौकी इंचार्ज करखियाव रवि सिंह किसी तरह उन्हें अस्पताल भेजा, लेकिन 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में माधोटांडा क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी विपिन यादव (32) उनकी मां गंगा देवी (48) शामिल है। वहीं दूसरे परिवार भी इसी गांव का शामिल है।
महेंद्र पाल (43) अपनी परिवार के बुजुर्गों की अस्थियां विसर्जन करने के लिए पत्नी चंद्रकाली (40) और पूरनपुर क्षेत्र के मुजफ्फरनगर गांव निवासी भाई दामोदर प्रसाद (35) दामोदर की पत्नी निर्मला देवी (32) और पांच साल के पुत्र शांति स्वरूप के साथ गए थे। इसके अलावा माधोटांडा क्षेत्र के धरमंगदपुर गांव निवासी राजेंद्र पुत्र राम भजन (55) भी शामिल थे। पूरनपुर क्षेत्र के पिपरिया दुलई निवासी अमन (24) चला रहे थे। हादसे में पांच वर्षीय बच्चा शांति स्वरूप की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। अन्य सभी की मौत हो गई है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देशित किया है।
खबरें और भी हैं
भारत ने पहली बार किया S-400 सिस्टम का इस्तेमाल, पाक की कोशिश नाकाम
By Parakh Khabar
Ballia News: शिक्षकों के वेतन पर संकट, कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई
By Parakh Khabar
आज का राशिफल 09 मई 2025: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल
By Parakh Khabar
Latest News
09 May 2025 12:53:59
Kanpur News: कानपुर के रेलबाजार इलाके में एक महिला द्वारा रेलवे और सरकारी अस्पताल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर...
स्पेशल स्टोरी
30 Dec 2024 18:34:19
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.