बलिया को मिली योग नगरी ऋषिकेश के लिए स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और समय-सारिणी

वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 04302/04301 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश वाया वाराणसी, बलिया, छपरा आरक्षित विशेष गाड़ी का संचलन योग नगरी ऋषिकेश से 22 अप्रैल से 15 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार तथा मुजफ्फरपुर से 23 अप्रैल से 16 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को 13 फेरों के लिये किया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 10 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

04302 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर आरक्षित विशेष गाड़ी 22 अप्रैल से 15 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को योग नगरी ऋषिकेश से 15.20 बजे प्रस्थान कर हरिद्वार से 16.15 बजे, मुरादाबाद से 19.25 बजे, बरेली से 20.48 बजे, शाहजहाँपुर से 22.04 बजे, दूसरे दिन लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 00.40 बजे, सुल्तानपुर से 02.45 बजे, वाराणसी जं. से 05.25 बजे, बलिया से 07.55 बजे, सुरेमनपुर से 08.35 बजे, छपरा से 09.45 बजे तथा हाजीपुर से 11.10 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 13.00 बजे पहुँचेगी।

यह भी पढ़े - वाराणसी आरटीसी से 20 अप्रैल को यूपी पुलिस को मिलेंगी 491 महिला आरक्षी

वापसी यात्रा में, 04301 मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश आरक्षित विशेष गाड़ी 23 अप्रैल से 16 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को मुजफ्फरपुर से 15.00 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 16.00 बजे, छपरा से 18.30 बजे, सुरेमनपुर से 19.15 बजे, बलिया से 20.00 बजे, वाराणसी जं. से 23.00 बजे, दूसरे दिन सुल्तानपुर से 01.25 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 03.55 बजे, शाहजहाँपुर से 06.35 बजे, बरेली से 07.40 बजे, मुरादाबाद से 09.33 बजे तथा हरिद्वार से 12.50 बजे छूटकर योग नगरी ऋषिकेश 14.20 बजे पहुँचेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.