वाराणसी में बीजेपी के मीडिया सेंटर का उद्घाटन अमित शाह करेंगे, वहीं मुख्यमंत्री योगी ने काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया

वाराणसी: गृहमंत्री अमित शाह अपने वाराणसी दौरे पर हैं, यहां अब से कुछ ही देर में वे भारतीय जनता पार्टी के मीडिया सेंटर का उद्घाटन करेंगे। बताते चलें कि 14 मई को पीएम मोदी अपना नामांकन दाखिल करेंगे और इसके पहले कल यानि 13 मई को उनका एक मेगा रोड शो होना है। इसकी तैयारियों को लेकर अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार से ही यहां मौजूद हैं। 

रविवार सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ और काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। बताते चलें कि शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह दशाश्वमेध घाट पहुंचे और गंगा आरती में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के यूपी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी मौजूद रहे। गंगा आरती में शामिल होने के बाद अमित शाह घाट पर आयोजित ड्रोन शो का भी अवलोकन किया। 

13 मई को पीएम मोदी का एक मेगा रोड शो होना है, जो लंका चौराहे से विश्वनाथ धाम तक निकाला जायेगा। पीएम मोदी के नामांकन और रोड शो की तैयारियों को लेकर गृहमंत्री अमित शाह वाराणसी पहुंचे हैं। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.