Unnao News: माखी दुष्कर्म पीड़िता ने वीडियाे वायरल कर मांगी मदद, बोली- सब चाचा ले गया… डिलीवरी के पैसे नहीं हैं

उन्नाव के माखी निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने वीडियो वायरल कर मदद मांगी।

उन्नाव के माखी निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने वीडियो वायरल कर मदद मांगी। वायरल वीडियो में चाचा सब ले गया है। डिलीवरी तक के पैसे नहीं है।

उन्नाव: उन्नाव के बहुचर्चित माखी कांड की दुष्कर्म पीड़िता के पति का वीडियो वायरल होने के बाद अब दुष्कर्म पीड़िता का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें उसने अपने चाचा व उनके परिवार वालों पर आरोप लगाया है कि अब उसके पास रहने के लिए न तो घर है और न ही खाना खाने के पैसे बचे हैं। पारिवारिक लोगों ने शादी होने के बाद से उसे परेशान कर रखा है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर शुक्रवार को उन्नाव के माखी दुष्कर्म कांड की पीड़िता का वीडियो वायरल हुआ। हालांकि ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्टि अमृत विचार डॉट कॉम नहीं करता है। तीन मिनट 15 सेकंड के वीडियो में पीड़िता ने कहा कि मैं उन्नाव की माखी कांड की पीड़िता हूं। मैं 9 माह की गर्भवती हूं। इन सर्द रातों में खुले आसमान के नीचे दर-दर भटकने को मजबूर हूं।

सरकार ने मुझे जो सरकारी आवास दिया था। उसे मेरे चाचा ने हड़प लिया है और मुझे मिली सहायता धनराशि भी परिवार वालों ने साजिश कर मुझसे ले ली है। डॉक्टरों ने डिलीवरी के लिए ऑपरेशन की बात कही है। अब न ही मेरे पास रुपये हैं और न ही रहने के लिए मकान है। आखिर मैं पेट में पल रहे बच्चे को लेकर कहां जाऊ।

मेरी यह बात सरकार तक पहुंचा दी जाये। मेरे पास कोई भी महिला सहयोगी नहीं है। मैं एकदम अकेली हूं। जिससे सहयोग के लिए किसी महिला को हमारे साथ रखा जाये। मेरे पति दिल्ली में नौकरी कर रहे हैं। इस स्थिति में मैं क्या करूं मेरी हालत बहुत खराब है। पीड़िता ने वीडियो में मीडिया से अपील की है कि उसकी आवाज को सरकार तक पहुंचाकर उसकी मदद की जाए। जिससे उसकी डिलीवरी का प्रबंध हो सके।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.