Unnao News: नाबालिग को अगवाकर किया दुष्कर्म… होश पर खुद को पाया अस्त-व्यस्त, फिर हुआ ये सब

उन्नाव में नाबालिग को अगवाकर दुष्कर्म करने की वारदात सामने आई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की जांच शुरू की।

उन्नाव: हसनगंज कोतवाली के मुस्तफाबाद निवासी किशोरी को अगवा कर गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि मुस्तफाबाद निवासी किशोरी के पिता ने हसनगंज कोतवाली में दिये प्रार्थनापत्र में बताया कि 25 अक्टूबर की रात 12 बजे घर में सभी लोग सो रहे थे। तभी दरवाजा खटखटाने की आवाज आयी तो उसकी बेटी ने जाकर पूछा कि कौन है। बाहर से गांव निवासी अमन उर्फ छोटू पुत्र राम सिंह ने आवाज दी तो वह उसकी आवाज पहचान गई और दरवाजा खोल दिया।

दरवाजा खोलते ही छोटू व उसके कई साथी बेटी का मुंह कपड़े से दबाकर उसे उठा ले गये। इसके बाद सभी ने मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद जब बेटी को होश आया तो उसने खुद को अस्त-व्यस्त पाया। घटना के बाद आरोपी उसे घर के दरवाजे फेंककर फरार हो गये।

पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी अमन सिंह उर्फ छोटू व उसके साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। इंस्पेक्टर राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.