Unnao News: प्रशासन के बंदिशों पर मनमानी भारी, बेखौफ जलाई जा रही पराली

उन्नाव: खेतों में किसानों द्वारा धड़ल्ले से पराली जलाई जा रही हैं। किसानों को न तो प्रशासन की कार्रवाई का डर है और न ही कोर्ट के आदेश की परवाह। ऐसे में पराली जलाने के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है और चारों ओर धुंध फैलने से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। 

जिले में धान व गेहूं की खेती प्रमुख रूप से की जाती है। इस समय धान की कटाई हो रही है। सदर तहसील क्षेत्र के दर्जनों गावों में बदलते मौसम को देखते हुए किसान अपनी फसल को मजदूरों के बजाय कंबाइन मशीन से कटवा रहे हैं। धान कटाई के बाद बची फसल के अवशेष का निस्तारण करने के बजाय कई किसान इसे खेत में ही जला रहे हैं। 

पराली जलने से जहां इसका धुआं वातावरण में प्रदूषण की बढ़ोतरी कर रहा है वहीं श्वांस के रोगियों को भी दिक्कत हो रही है। प्रशासनिक अधिकारी इसे लेकर सख्त नहीं दिख रहे हैं। हालांकि एक हफ्ते पहले 7 किसानों पर जुर्माना की कार्रवाई की गई है। 

राजस्व कर्मियों की लापरवाही के चलते कुछ लोगों पर कार्रवाई कर खानापूर्ति करने का लोगों ने आरोप लगाया है। लोगों ने परली जलाने के कारण जहां प्रदूषण धुआं बढ़ रहा है। वहीं लोगों को सांस लेने तक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विकास कुमार हिमांशु नन्हा जगदीश प्रसाद व कमलेश कुमार ने बताया कि पराली जलाने से बढ़ रहे प्रदूषण से सांस लेने तक दिक्कत हो रही है। बीमारियां बढ़ रही है।

बोले जिम्मेदार… 

पराली जलाने के मामले की जांच के लिए राजस्व व कृषि विभाग की टीम गठित की गई है। जहां पराली जलाने की रिपोर्ट मिली, वहां नियमानुसार जुर्माना आदि की कार्रवाई की गई है। शासन की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए पराली जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।- शशांक चौधरी, जिला कृषि अधिकारी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.