Unnao Crime News: मामूली विवाद, दलित भाजपा सभासद समेत दो को ठेकेदार ने पीटा

उन्नाव: गंगाघाट कोतवाली के गांधी नगर निवासी भाजपा सभासद अपने साथी सभासद के साथ रविवार रात गोपीनाथपुरम स्थित पालिका कैम्प कार्यालय पर पहुंचे। जहां ठेकेदार को अपने क्षेत्र का काम न देने की बात की। 

इस बात से गुस्साएं ठेकेदार ने अपने परिवारीजन समेत पंद्रह लोगों को बुलाकर दोनों सभासदों को जमकर मारा पीटा। दलित सभासद की तहरीर पर ठेकेदार समेत तीन नामजद व पंद्रह पर दलित उत्पीड़न, मारपीट की एफआईआर पुलिस ने दर्ज की है।

गांधी नगर निवासी सभासद रोहित कटारिया ने गंगाघाट कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुये बताया कि रविवार देर रात वह आनंद नगर के भाजपा सभासद प्रत्यय गुप्ता के साथ गोपीनाथपुरम स्थित पालिका के कैंप कार्यालय पर पहुंचे। जहां ऋषि नगर निवासी ठेकेदार राजकिशोर पांडे उर्फ छुन्नू पांडे बैठे थे।

इस दौरान विकास कार्य और टेंडर को लेकर बात होने लगी। इस पर सभासद रोहित ने ठेकेदार को अपने क्षेत्र का काम ने देने को कहा। इसी बात पर सभासद प्रत्यय ने भी अपनी सहमति दे दी। आरोप है कि ठेकेदार मानकों को ताक पर रखकर काम करवाता है। जिससे क्षेत्रीय लोगों की बातें सुननी को मिलती है।

इसी पर झल्लाएं ठेकेदार ने अपने परिवार के सदस्यों के अलावा पंद्रह लोगों को बुला लिया और दोनों सभासदों को जमकर मारा पीटा। जिससे प्रत्यय को गंभीर चोटें आई। वहीं दलित सभासद को जातिसूचक गालियां दी।

सभासद की तहरीर पर पुलिस ने ऋषि नगर निवासी ठेकेदार राजकिशोर पांडे उर्फ छुन्नू पांडे, प्रांजुल पांडे, यशर्व पांडे समेत पंद्रह के खिलाफ दलित उत्पीड़न, मारपीट की एफआईआर पुलिस ने दर्ज किया है। वहीं ठेकेदार ने भी सभासदों पर गंभीर आरोप लगाये है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि
बलिया: बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री, भूमि और मुआवजा वितरण में अनियमितता की शिकायत पर बांसडीह एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने...
Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा
बाल सुरक्षा के लिए MLT ने लॉन्च किया ‘खुली बात’, AI चैटबॉट से माता-पिता और केयरगिवर्स को मिलेगी मदद
पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित
यूपी में 118 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.