- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- उन्नाव
- हैंडपंप खराब होने से बच्चों व स्टाफ को पेयजल की हो रही समस्या; कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदा...
हैंडपंप खराब होने से बच्चों व स्टाफ को पेयजल की हो रही समस्या; कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार बेखबर
On

उन्नाव। विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र के परियर स्थित बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज में बीते कई माह से इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़ा है। जिससे कालेज के 833 बच्चों के सामने पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। कालेज के प्राचार्य ने बताया कि ग्राम प्रधान से लेकर संबंधित अधिकारियों से कई बार कहा जा चुका है लेकिन, किसी ने अभी तक ध्यान नहीं दिया।
यह भी पढ़े - बलिया: खेतों में दिखे जानवर के पैरों के निशान, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग कर रहा जांच
बद्री प्रसाद इंटर कालेज के प्राचार्य दिवाकर नाथ ने बताया कि कई बार प्रधान पति सुरेश वर्मा से हैंडपंप सही कराने को कहा। इस पर उन्होंने बताया कि अभी खाते में रुपए नहीं हैं।
बद्री प्रसाद इंटर कालेज के प्रवक्ता आलोक कुमार ने बताया कि पहले पानी की टंकी से सप्लाई मिलती थी। अब सप्लाई ठप है। जिससे पानी का एक मात्र साधन कालेज में लगा हैंडपंप है। जो खराब पड़ा है।
Edited By: Parakh Khabar
खबरें और भी हैं
Lucknow News: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
By Parakh Khabar
Latest News
19 Apr 2025 06:42:26
इटावा: थाना सहसो क्षेत्र के फूप-चौरेला मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन...
स्पेशल स्टोरी
30 Dec 2024 18:34:19
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.