Sitapur News: कोल्हू में दबकर किशोर की मौत, शव छोड़कर फरार हुए जिम्मेदार, विधायक ने मचाया हंगामा

सीतापुर: सीतापुर के थानगांव क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में गुड़ भट्ठी पर काम कर रहे 15 वर्षीय किशोर की कोल्हू में दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद क्रेशर के जिम्मेदार लोग किशोर का शव उसके घर छोड़कर फरार हो गए। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने जमकर हंगामा किया।

काम के दौरान हुआ हादसा

घटना थानगांव क्षेत्र की ग्वारी ग्राम सभा की है। यहां के बबलू तिवारी का 15 वर्षीय बेटा विकास तिवारी मौलाना जहीर की गुड़ बेल (क्रेशर) पर मजदूरी करता था। रोज की तरह काम करते समय अचानक कोल्हू में दब जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव को बोरे में भरकर छोड़ गए जिम्मेदार

परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद क्रेशर के मालिक और अन्य जिम्मेदार लोगों ने विकास के शव को बोरे में भरकर उसके घर पर छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की खबर मिलते ही सेवता के विधायक ज्ञान तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे और इस अमानवीय व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया।

पुलिस ने कब्जे में लिया शव, आरोपियों की तलाश जारी

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि स्थिति नियंत्रित रहे।

गांव में तनाव का माहौल

इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। मृतक के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.