Sitapur News: यात्रियों को उतारते वक्त पिकअप की टक्कर से टैक्सी चालक की मौत, आरोपी फरार

सीतापुर। संदना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में टैक्सी चालक की जान चली गई। घटना उस वक्त हुई जब चालक यात्रियों को उतार रहा था, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान कुसैली गांव निवासी मायाराम के पुत्र रोहन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रोहन सड़क किनारे अपनी टैक्सी से सवारियों को उतार रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रोहन गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़े - Sitapur News : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला और बेटे समेत 3 की मौत

स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रोहन के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे।

संदना थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पिकअप की तलाश में पुलिस जुट गई है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.