स्कूल से गायब रहने पर दो हेडमास्टर समेत नौ शिक्षक बर्खास्त, विभाग में मचा हड़कंप

बाराबंकी: बिना किसी पूर्व सूचना या अवकाश लिए लगातार विद्यालय से अनुपस्थित रहने वाले नौ शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इनमें दो प्रधानाध्यापक और सात सहायक अध्यापक शामिल हैं। बर्खास्तगी की यह कार्रवाई शनिवार को की गई, जिससे शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय ने बताया कि इन शिक्षकों को कई बार जवाब देने का अवसर दिया गया, लेकिन न तो उन्होंने कोई कारण बताया और न ही पक्ष रखा। विभागीय कार्यवाही के साथ-साथ हाईकोर्ट ने भी स्पष्ट निर्देश दिए थे कि बिना अनुमति या सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़े - Barabanki News: ओवरटेक के दौरान दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई बाइक; युवक की मौत

बर्खास्त किए गए शिक्षकों की सूची इस प्रकार है

गौरव प्रकाश वर्मा, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय दुराजपुर, ब्लॉक हरख

अनिल कुमार, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय बसैगापुर, ब्लॉक बनीकोडर

संजीव कुमार सिंह, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय डड़ियामऊ, ब्लॉक रामनगर

नीरजा दीक्षित, सहायक अध्यापिका, उच्च प्राथमिक विद्यालय खेवली, ब्लॉक देवा

किरन तिवारी, सहायक अध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय बिसई, ब्लॉक निन्दूरा

शमा परवीन, सहायक अध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय उदईमऊ, ब्लॉक पूरेडलई

नेहा त्रिपाठी, सहायक अध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय लाखूपुर, ब्लॉक सिद्धौर

रचना, सहायक अध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय टिगुई खेड़ा, ब्लॉक त्रिवेदीगंज

अब्दुल वहीद, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय रमपुरवा, ब्लॉक फतेहपुर

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यह कार्रवाई शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्ती से निपटा जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.