फेक न्यूज तथा पेड न्यूज पर रखी जा रही है कड़ी नजर 

सीतापुर। एम.सी.एम.सी प्रभारी अधिकारी हर्ष मवार ने एम. सी.एम. सी सहायक प्रभारियों व कर्मचारियों संग बैठक कर सभी को आवश्यक निर्देश प्रदान किये कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की निर्वाचन तिथियों की घोषणा के साथ ही जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त, प्रलोभनमुक्त, समावेशी व सुरक्षित मतदान कराने के लिए पूरे जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू है। आदर्श आचार संहिता के दौरान फेक न्यूज तथा पेड न्यूज पर कड़ी नजर रखी जा रही है,अतः तैनात सभी अधिकारी व कर्मचारी द्वारा कोई भी लापरवाही क्षम्य नही की जाएगी।

प्रभारी अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के दौरान फेक न्यूज तथा पेड न्यूज की पहचान व त्वरित प्रतिक्रिया के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसओपी तैयार की गई है। एम0सी0एम0सी0 द्वारा राजनैतिक विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन, पेड न्यूज निगरानी और रिपोर्टिंग तथा मीडिया उल्लंघनों की सघन मॉनीटरिंग की जा रही है। समस्त विज्ञापन एमसीएमसी द्वारा प्रमाणित किये जाने के बाद ही इलेक्ट्रानिक मीडिया&प्रिंट पर प्रसारित किये जा सकते हैं। नामांकन दाखिल करने की तारीख से पेड न्यूज संबंधी समाचारों पर कड़ी नजर रखी जायेगी ।

कोई भी प्रत्याशी राजनीतिक विज्ञापनों को टीवी/केबिल चैनल, रेडियो चैनल, सिनेमा हॉल, ऑडियों-विजुअल डिस्प्ले, प्रिन्ट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया तथा अन्य सोशल साइटों पर विज्ञापन प्रसारित करने से पूर्व एम0सी0एम0सी0 कमेटी से मंजूरी अवश्य लें। ऐसे विज्ञापन को प्रकाशित/प्रसारित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी जो धर्म, जाति, भाषा के आधार पर किसी भी समुदाय को आहत करता हो। प्रचार में प्रयोग की जाने वाली प्रचार सामग्री पर प्रिन्टिंग प्रेस व पब्लिशर की पूरी जानकारी होनी जरूरी है, ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस दौरान जिला सूचनाधिकारी लाल कमल, अतिरिक्त सूचनाधिकारी प्रशांत अवस्थी, मनोरंजन कर अधिकारी प्रदीप कुमार सहित एम सी एम सी में तैनात कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.