शाहजहांपुर: मेले में महिला के साथ गलत हरकत, विरोध किया तो मनचलों ने पति को पीटा

कलान: महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को लेकर पुलिस सख्त है, लेकिन कस्बा कलान में इसका असर दिखता नजर नहीं आ रहा है। रामलीला मेला में शरारती तत्वों का बोलबाला बना हुआ है। शनिवार रात मेला से पति के साथ लौट रही महिला के साथ कुछ लोगों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर पति को पीटकर घायल कर दिया। बचाने के दौरान पत्नी को भी पीटा। तहरीर पर पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
  
नगर में चल रहे मेला रामलीला में शनिवार रात नगर के एक मोहल्ला की महिला अपने पति के साथ मेले से सामान इत्यादि खरीदने गई थी। जब दंपती देर रात मेला देखकर एवं सामान खरीद कर घर लौट रहे थे, तभी जलेबी की दुकान के पास किसी ने महिला से छेड़खानी कर दी। उसका कहना है कि कई बार छेड़खानी करने वाले युवकों से मना किया लेकिन वह नहीं माने, तब वह चिल्ला पड़ी। साथ में चल रहे पति ने छेड़खानी करने वालों का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके पति को धुन डाला, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित पति-पत्नी  ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए छेड़खानी करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार थाना प्रभारी से लगाई है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी, इसी आश्वासन पर दंपती लौट गए। बता दें कि पिछले वर्ष 25 नवंबर की रात को नगर के एक मोहल्ले के दंपती को शरारती तत्वों ने मारपीट कर घायल कर दिया था और उसके घर पर जाकर शरारती तत्वों ने ईंट पत्थर भी बरसाए थे,  शनिवार की रात को हुई इस घटना ने पिछले वर्ष की याद ताजा करा दी। इस घटना के बाद से महिलाएं और बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी हैं। शरारती तत्वों की वजह से लोग भी परिवार के साथ मेला जाने से डर रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है
अभिनेत्री श्रद्धा आर्या इन दिनों अपनी पारिवारिक जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद...
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.