शाहजहांपुर: दोस्त की पत्नी को घुमाने पर युवक ने रची साजिश, नशीला पदार्थ और तमंचा रखकर फंसाने की कोशिश

शाहजहांपुर: पुवायां में पुलिस ने एक युवक द्वारा अपने दोस्त की पत्नी को घुमाने के शक में साजिश रचने का मामला सुलझा लिया है। आरोपी ने साजिश के तहत नशीला पदार्थ और तमंचा रखकर दोस्त को फंसाने की कोशिश की। मुख्य आरोपी को मोहम्मदी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

8 जनवरी को पुवायां कोतवाली के सामने स्थित सादिक फुटवियर की दुकान से एक लावारिस थैले में अफीम, स्मैक और तमंचा बरामद हुआ था। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद दुकान मालिक सादिक को छोड़ दिया और मोबाइल नंबर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की।

21 जनवरी को पुलिस ने फर्जी सिम बेचने वाले रबीउल्ला, निवासी खीरी, को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर 27 जनवरी को खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र के बरघैया चौराहे से मुख्य आरोपी सईद को गिरफ्तार किया गया।

साजिश का खुलासा

पूछताछ में सईद ने बताया कि अलीगंज निवासी सलमान उर्फ शीबू, जो ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यों में लगा हुआ है, उसका दोस्त है। सलमान ने सईद से शिकायत की थी कि उसकी पत्नी को सादिक प्रेमजाल में फंसा कर घुमाता है। इसे लेकर सईद ने सादिक को सबक सिखाने की ठान ली।

सईद ने अलीगंज से 2000 रुपये में एक फर्जी सिम और फोन खरीदा। 8 जनवरी को उसने सादिक की दुकान पर जूता खरीदने के बहाने नशीला पदार्थ और तमंचा से भरा थैला छोड़ दिया। इसके बाद जेवां मोड़ से पुलिस और पत्रकारों को फोन कर दुकान में रखे थैले की जानकारी दी। फोन कॉल के बाद उसने मोबाइल और सिम को नाले में फेंक दिया।

फर्जी सिम बेचने वाले को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अब मुख्य आरोपी सईद को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सवालों के घेरे में है साजिश

सादिक को फंसाने के लिए लाखों का नशीला पदार्थ और चार कारतूस रखना सवाल खड़ा कर रहा है। सामान्य तौर पर फंसाने के लिए थोड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ ही पर्याप्त होता। अभियुक्त ने ऐसा क्यों किया, यह जांच का विषय है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.