Shahjahanpur News: झोपड़ी में आग से भारी नुकसान, नकदी समेत घरेलू सामान जलकर राख, मुआवजे की मांग

खुटार (शाहजहांपुर)। ग्राम पंचायत टाहखुर्द कलां के मजरा खानपुर कुर्रेया में गुरुवार दोपहर अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई, जिससे घर में रखा सारा सामान और नकदी जलकर राख हो गई। गांववालों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हो चुका था। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

काम पर गया था परिवार, झोपड़ी में लगी आग

गांव निवासी रामासरे का बेटा राजू गुरुवार को मजदूरी करने गया था। उसकी पत्नी सीमा घर का कामकाज निपटाने के बाद पड़ोस के घर चली गई। दोपहर करीब एक बजे झोपड़ी में अचानक आग लग गई। झोपड़ी के अंदर गाय-बछड़ा बंधे हुए थे।

गांववालों ने बुझाई आग, बछड़ा झुलसा

आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों ने राजू की पत्नी को सूचना दी। इसके बाद गांववालों ने नलों से बाल्टियों में पानी डालकर, पेड़ों की टहनियों और मिट्टी से आग बुझाने की कोशिश की। काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन बछड़ा झुलस गया। गाय को समय रहते खोलकर बाहर निकाल दिया गया।

कई जरूरी सामान जलकर राख

राजू के मुताबिक, आग में पांच कुंतल गेहूं, मोटर स्प्रे मशीन, साइकिल, पंखा, वर्तन, चारपाई, आटा, चावल, बिस्तर और करीब पांच हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। पीड़ित ने बताया कि कुल मिलाकर करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

प्रशासन से मदद की गुहार

घटना के बाद राजू ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को पीड़ित परिवार की सहायता करनी चाहिए, क्योंकि आग लगने से उसकी आर्थिक स्थिति और भी खराब हो गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.