शाहजहांपुर: बिजली कर्मचारियों पर फूटा गुस्सा, किया जमौर उपकेंद्र का घेराव

शाहजहांपुर। दो बिजली कर्मचारियों पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष तैयब खां के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जमौर बिजली घर का घेराव कर लिया। सपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए आरोपी बिजली कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीओ हीरालाल गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। एसडीओ ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि जमौर फीडर के अर्न्तगत ग्राम अख्तियार नगर उर्फ इकनौरा में दो बिजली कर्मचारी बिजली चेकिंग के नाम पर लगातार ग्रामवासियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। आरोप लगाया कि कुछ ग्रामवासियों के बकाया बिजली के बिल के नाम पर उनके कनेक्शन काटकर अवैध वसूली करते हैं। यदि कोई ग्रामवासी अपना बिजली का बिल ठीक कराना चाहता है, तो यह लोग परेशान करते हैं और कार्यालय के चक्कर लगवाते रहते हैं। ग्रामवासियों के अधिकतर मीटरों में बहुत अधिक बिल आता है। ग्रामवासियों के मीटर में तकनीकी खराबी के कारण डिमांड अधिक हो जाती है, जिसकी शिकायत करने पर भी उसका कोई भी समाधान इन लोगों द्वारा नही किया जाता है। आरोप लगाया कि यह लोग गांव में जाकर बिजली चेकिंग के नाम पर ग्रामवासियों पर बिजली चोरी का फर्जी मुकदमा लिखवाने की धमकी देते हैं तथा सुविधा शुल्क वसूल करते हैं। यदि गांव में बिजली से संबंधित कोई समस्या हो तो भी यह उस पर ध्यान नही देते हैं और यदि किसी ग्रामवासी द्वारा इस बात की शिकायत की जाती है तो यह उसे धमकी देते हैं कि चलो तुम्हारी लाइट की चेकिंग करने चल रहे हैं और उसका उत्पीड़न करते हैं। यदि कोई भी ग्रामवासी इन्हे फोन करता है तो यह दोनों ही लोग उसका फोन नही उठाते हैं और न ही किसी भी प्रकार की समस्या को सुनते हैं और न ही किसी समस्या का निस्तारण करते हैं। धरना-प्रदर्शन के दौरान तैसुब गाजी, राम अवतार वर्मा, नदीम, अकरम, प्रेमपाल, जागन राठौर, जुल्फिकार, शादाब, फरान आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.