- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- शाहजहांपुर
- शाहजहांपुर: मतदाता पर्ची लेने से किया इनकार, प्रदर्शन कर की चुनाव बहिष्कार की घोषणा
शाहजहांपुर: मतदाता पर्ची लेने से किया इनकार, प्रदर्शन कर की चुनाव बहिष्कार की घोषणा
शाहजहांपुर। संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग पूरी नहीं होने पर परौर क्षेत्र के झकरेली गांव के मतदाताओं ने 13 मई को होने वाले मतदान के बहिष्कार की घोषणा की है। मतदाताओं ने मतदाता पर्ची लेने से इनकार कर दिया और चुनाव बहिष्कार की घोषणा के साथ ही गांव में प्रदर्शन किया।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि सुखनैया के मजरा पश्चिमी झकरेली के मतदाताओं द्वारा गांव से संपर्क मार्ग तक सड़क के निर्माण की मांग की जा रही है लेकिन अभी पक्की सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। आबादी के हिसाब से विद्यालय नहीं है। प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मतदाता पर्ची लेने से मना कर दिया।
शिक्षक अनिल कुमार तीन दिन से मतदाता पर्ची वितरण के लिए प्रयास कर रहे रहा हैं लेकिन गुरूवार को मतदाताओं ने घर से बाहर निकालकर एक साथ मतदाता पर्ची लेने का विरोध करते हुए चुनाव से बहिष्कार करने की बात कही। शिक्षक ने बताया कि इस घटना क्रम से सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी अवगत कराया जा चुका है।
