शाहजहांपुर: खेत में गड्ढे के अंदर दबे मिले हथियार, जांच करने पुरातत्व विभाग की टीम पहुंची ढकिया तिवारी

निगोही/ शाहजहांपुर: निगोही के गांव ढकिया तिवारी में छह नवंबर को खेत में गड्ढे के अंदर दबे मिले जंक लगे हथियारों की जांच के लिए राजस्व विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार दोपहर करीब एक से दो बजे के बीच राजस्व विभाग लखनऊ सहायक अधीक्षक डॉ. महेंद्रपाल सिंह, इंजीनियर पंकज तिवारी निगोही थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान व पुलिस टीम के साथ ढकिया तिवारी पहुंचे और उस स्थान को देखा जहां खेत में जंक लगे हथियार बरामद हुए थे।

5498787

राजस्व विभाग की टीम ने खेत स्वामी से जंक मिले हथियारों के साथ ही राजा-रजवाड़ा जमाने से जुड़ी बातों के बारे में भी जानकारी ली। टीम को इस दौरान ऐसी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई, जिससे टीम के लोग यह बता सकें कि यह हथियार इस स्थान पर कैसे आए, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है, कि हथियारों को यहां लाकर गड्ढे में दबाया गया है, यदि जमीन कंक्रीट वाली होती तो अंदाजा लगाया जा सकता था कि यहां पर कोई पुरानी हवेली रही होगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। 

कुछ ईंटे जो पुराने दौर की पतली और लंबी ईंट(ककईया)मिली, उसकी राजस्व विभाग की टीम ने जांच की। टीम में शामिल सहायक अधीक्षक डॉ. महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि थाने के मालखाना में जमा हथियारों की जांच की जाएगी, इसके लिए एसडीएम से स्वीकृति ली जाएगी।  

बता दें कि निगोही के गांव ढकिया तिवारी में छह नवंबर को बाबूराम भोजवाल के खेत में जुताई के दौरान गजाही बंदूकों की जंक लगी 11 नालें, 20 तलवारे, एक बल्लम और एक भुजाली भी मिलीं थी। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर एसडीएम की मौजूदगी में सील लगाकर थाने के मालखाना में जमा कर लिया था। जो अभी भी जमा हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.