शाहजहांपुर: आयुष हत्याकांड मामले में गिरफ्तारी की मांग, गुस्साए परिजनों ने सड़क पर रखा शव

शाहजहांपुर: आयुष गुप्ता हत्याकांड के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने निगोही रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना है कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए और उन्हें जेल भेजा जाए। वहीं मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। परिजनों को पुलिस शांत करने का प्रयास कर रही है।  

बता दें कि सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला गदियाना निवासी दिलीप गुप्ता के बेटे आयुष गुप्ता की सोमवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे ओसीएफ रामलीला मैदान के मंच के पास एक युवक ने और उसके साथियों ने किसी बात पर कहासुनी होने पर पिटाई कर दी और इसी दौरान आरोपियों ने तमंचे से आयुष की कनपटी के पास गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। 

आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग गए थे। सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे थे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने मृतक के मोबाइल को कब्जे में ले लिया। एसपी राजेश एस और सीओ सिटी पंकज पंत ने घटना स्थल का निरीक्षण किया था और आस-पास के लोगों से जानकारी की थी।

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.