संभल में बंद पड़े 48 साल पुराने मंदिर को जिला प्रशासन ने खुलवाया 

संभल। जनपद में जिला एवं प्रशासन ने शनिवार को 48 साल से बंद पड़े एक शिव मंदिर को मुक्त कराया है। एक बंद मकान में ये मंदिर मिला है, जो 1978 के दंगे के दौरान हिंदू परिवार का था। पुलिस अधिकारियों ने मंदिर की साफ-सफाई की गई। मंदिर को पुराने स्वरूप में लौटने का प्रयास जारी है।

जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने ​बताया कि शाही जामा मस्जिद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और बिजली चोरी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जारी है। इसी दौरान महमूद खां सराय में एक बंद मकान में शिव मंदिर मिला है। 1978 से पहले ये मकान एक हिंदू परिवार का था। लेकिन 1978 के सांप्रदायिक दंगे के दौरान कई हिंदू घरों में आग लगा दी गई। डर के चलते हिंदू परिवारों ने यहां से पलायन कर दिया और हिंदू आबादी वाले इलाके में बस गए। मंदिर मुस्लिम आबादी में होने के चलते उस पर कब्जा कर मकान में मिला लिया। बाद में इसको बेच दिया गया। बताया जा रहा है कि तब से यह बंद पड़ा था। मंदिर की सफाई कराई गयी और इसके पास स्थित एक प्राचीन कुआ हैं, जो पाट दिया गया था। नगर निगम टीम के सहयोग से खुदवाया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि मकान के मालिकाना हक को लेकर जांच की जा रही है। मंदिर को उसके असली मालिकों को सौंपा जाएगा और अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई होगी। हिन्दू सभा के संरक्षक विष्णु सरन रस्तौगी के मुताबिक पहले यहां हिंदू आबादी हुआ करती थी। इस मंदिर में भजन कीर्तन हुआ करते थे, मंदिर के बराबर में ही एक कुआं है। जिसको अकील अहमद ने पाट दिया। मंदिर मुस्लिम आबादी में होने के चलते उस पर कब्जा कर मकान में मिला लिया था।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.