संभल : कथित तांत्रिक ने महिला से की दुष्कर्म की कोशिश, पीटा और बंधक बनाया

बबराला: लापता पुत्र को तंत्र विद्या से वापस लाने का भरोसा देकर कथित तांत्रिक ने महिला संग दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला को बेरहमी से पीटा और दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी है।

नगर के एक मोहल्ला निवासी एक महिला का एक बेटा 4-5 महीने पहले घर से गायब हो गया था। काफी तलाश करने के बाद पता नहीं चला। 15 नवंबर को राजू यादव नाम का व्यक्ति महिला को मिला और बताया कि वह तांत्रिक है। शाम को प्रसाद व धूप बत्ती लेकर मेरे खेत में आ जाना, पुत्र का पता चल जाएगा। तांत्रिक पर विश्वास कर महिला तयशुदा समय पर खेत में पहुंची तो तांत्रिक ने धूप बत्ती जलाकर देवताओं का ध्यान करने को कहा। महिला को बताया कि उसका बेटा अभी जीवित है और हरियाणा में है। आरोप है कि तंत्र क्रिया के बाद तांत्रिक ने महिला को दबोच कर दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो खींचा-तानी में उसके सभी कपडे़ फट गए। जिसके बाद तांत्रिक ने महिला को डंडे और लात घूसों से बुरी तरह पीटा और दो घंटे तक बंधक बना कर रखा। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कथित तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.