- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- सम्भल
- संभल में डीएम-एसपी का बिजली चेकिंग अभियान, घरों से लेकर मस्जिदों में बड़े पैमाने पर पकड़ी गई बिजली च...
संभल में डीएम-एसपी का बिजली चेकिंग अभियान, घरों से लेकर मस्जिदों में बड़े पैमाने पर पकड़ी गई बिजली चोरी
संभल: संभल के दीपा सराय इलाके में उपद्रवियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन के दौरान दो दिन पहले पकड़ी गई बड़ी बिजली चोरी के बाद आज दिन निकलते ही पुलिस प्रशासन ने बिजली चोरों पर कार्रवाई के लिए बहुत बड़ा अभियान चलाया। मस्जिद से लेकर घरों के अंदर तक में बिजली चोरी पकड़ी गई।

आसपास की मस्जिदों के अंदर भी पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने बिजली विभाग की टीमों के साथ छापेमारी की तो मस्जिद के अंदर भी बिजली चोरी पकड़ी गई। अधिकारियों ने सुबह तड़के लोगों के घरों की कुंडी खटखटाकर चेकिंग की तो हड़कंप मच गया। विरोध की आशंका को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सख्त अंदाज के साथ कार्रवाई करते दिखे।

बिजली विभाग की टीमों ने चोरी से बिजली का इस्तेमाल करने के लिए मस्जिद के अंदर जा रहे बिजली के तारों को भी काटा। जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि घरों और मस्जिदों में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। मुकदमे दर्ज करा कर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
