संभल: नलकूप की हौद में उतराता मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

संभल/ओबरी: असमोली थाना में खेत पर नलकूप की पानी भरी हौद में युवक का शव उतराता मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को हौद से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस जांच में जुटी है।

थाना क्षेत्र के गांव टांडा कोठी निवासी रघुवीर सिंह पीआरडी जवान है। रघुवीर सिंह के बेटे अनिल कुमार (21 ) ने रविवार को दिन में मिट्टी भराव का काम किया। देर शाम करीब सात बजे अनिल  दिवाली मना कर घर से निकला और कुछ देर बाद मोबाइल स्विच आफ हो गया। परिजनों ने अनिल कुमार को रातभर तलाश किया लेकिन पता नहीं चल सका।

सोमवार को सुबह रघुवीर सिंह बेटे अनिल कुमार की गुमशुदगी दर्ज कराने थाने जा रहा था। इस बीच कुछ ग्रामीण शौच करने के लिए खेतों की तरफ निकले तो गांव से कुछ दूरी पर मास्टर सुलेंद्र सिंह के खेत पर बने नलकूप की पानी भरी हौद में अर्द्ध निर्वस्त्र युवक का शव उतराने की सूचना मिली। रघुवीर सिंह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा तो शव को देखकर रो पड़े। शव अनिल का  था।

सूचना पर अन्य परिजन और ग्रामीण भी मौके पहुंच गए। हौद के बाहर उसकी चप्पलें भी पड़ी थीं।  पुलिस ने शव हौद से बाहर निकाला। अनिल कुमार की पेंट की जेब से एक पानी की बोतल, मोबाइल और पर्स बरामद हुआ। एएसपी श्रीश चंद्र, सीओ असमोली संतोष कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अनिल कुमार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अनिल कुमार की हत्या करने का आरोप लगाया।  पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह साफ होगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.