Ballia News : बच्चों के विवाद ने लिया उग्र रूप, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से तीन घायल

बैरिया (बलिया) : बैरिया थाना क्षेत्र के तालिबपुर गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करने लगे। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने घायलों को सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने मारपीट करने वाले पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े - Sonbhadra Road Accident: सड़क किनारे खड़े टैंकर से कार टकराई, बलिया निवासी बहू और सेवानिवृत्त रेलवे इंजीनियर की मौत

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर राजेश साह और संजय साह के बीच कहासुनी हो गई, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई। इस दौरान राजेश की पत्नी सुनीता देवी, धनजी साह और पिंटू साह को गंभीर चोटें आईं।

राजेश साह की तहरीर पर पुलिस ने संजय साह, आकाश साह, आशीष साह, अमन साह और बेबी देवी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 110, 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.