- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- सहारनपुर
- पति के साथ सोने को तरसती है पत्नी, मामला कोर्ट तक पहुंचा
पति के साथ सोने को तरसती है पत्नी, मामला कोर्ट तक पहुंचा

सहारनपुर। अभी तक आपने पति-पत्नी के बीच कई तरह के विवाद सुने और देखे होंगे लेकिन इस बार मामला बिल्कुल अलग और नया है। पति-पत्नी के बीच विवाद रात को सोने को लेकर है। पति रात में मां के कमरे में सोता है और पत्नी इस बात का विरोध करती है। दोनों के बीच इस बात को लेकर शुरू हुई कहा-सुनी ने अब विवाद का रूप ले लिया है। ये मामला इतना बढ़ गया है कि अदालत तक जा पहुंचा हैं। दोनों अदालत के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अभी भी लड़के की मां ने इस विवाद को खत्म करने के लिए कोई पहल नहीं की है।
जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि दोनों चिकित्सक हैं, ऐसे में यह माला हाईप्रोफाइल श्रेणी में है। अभी न्यायलय में भी दोनों पक्षों की काउंसलिंग की जा रही है। मामला घरेलू होने की वजह से इस खबर में हम परिवार और दंपति की पहचान को सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। यह दंपति सहारनपुर की दिल्ली रोड स्थित एक कालोनी में रहता है। अदालत में काउंसलिंग चल रही है और अब रिश्तेदार भी इस विवाद को निपटवाने के लिए आगे आए हैं। अब देखना ये होगा कि मामला किस तरह से निपटता है।