- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: गदहे को बचाने गया युवक बाढ़ के पानी में डूबा, परिवार में मचा कोहराम
Ballia News: गदहे को बचाने गया युवक बाढ़ के पानी में डूबा, परिवार में मचा कोहराम
On
मझौवां, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के जगदेवा ढाही गांव निवासी लाल बहादुर धोबी (46) सोमवार को गंगा के बाढ़ के पानी में डूब गए। अपने गधे को पकड़ने के प्रयास में वे अचानक फिसलकर पानी में गिर पड़े और फिर दिखाई नहीं दिए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत खोजबीन शुरू की, लेकिन देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं चल सका।
परिवार में मचा कोहराम
इस हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी संतरा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। वह कई बार अचेत हो जा रही थीं। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
प्रशासन को दी गई सूचना
घटना की जानकारी एसडीएम बैरिया आलोक प्रताप सिंह और एनडीआरएफ टीम को दी गई है। बाढ़ के कारण राहत एवं बचाव कार्य में चुनौती बढ़ गई है। स्थानीय लोग और प्रशासन संयुक्त रूप से खोजबीन में जुटे हुए हैं।
खबरें और भी हैं
हाईकोर्ट : बरेली नगर निगम को झटका, 27 मकानों पर जबरन कार्रवाई पर रोक
By Parakh Khabar
Ballia News : रेलवे ट्रैक पर युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी
By Parakh Khabar
Latest News
09 Dec 2025 03:35:57
नई दिल्ली। टोल प्लाजा पर जाम, सर्वाइकल कैंसर, यूनेस्को धरोहर स्थलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी सहित विभिन्न मुद्दे शून्यकाल...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
