- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- रुड़की
- लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त चमन लाल महाविद्यालय में मतदान की शपथ दिलाई
लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त चमन लाल महाविद्यालय में मतदान की शपथ दिलाई
On
रुड़की/लंढौरा। चमन लाल महाविद्यालय में आगामी 19 अप्रैल 2024 के अंतर्गत लोकसभा चुनाव के निमित्त महाविद्यालय में मतदान जागरूक अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं को मतदान शपथ दिलाई गई। छात्र-छात्राओं ने स्वयं को वोट दे के स्लोगन में स्वयं को रूपांतरित करते हुए एक संदेश भी दिया।
प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि 19 अप्रैल का दिन हम सबके लिए चुनाव पर्व का दिन है । हम सब को बटचढ़कर इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने बताया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। हम सब का यह दायित्व है कि हम राष्ट्रहित में अपना मतदान अवश्य करें। सभी जरूरी काम को छोड़कर मतदान के लिए आवाहन भी किया। जाति धर्म संप्रदाय को छोड़कर हमें निष्पक्ष रूप से अपना वोट डालना चाहिए। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रिचा चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि वोट की कीमत अमूल्य है अतः किसी राजनीतिक पार्टी के दबाव में आकर अपने वोट को गलत व्यक्ति के हाथों में सुपुर्द नहीं करना चाहिए। इसका सदुपयोग करें और राष्ट्र को सशक्त बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. दीपा अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में पांच लोकसभा सीट हैं जिसमें हरिद्वार की लोकसभा सीट के अंतर्गत हमें अपना मतदान करना है। इसलिए हम सबको सोच समझ कर अपने मतदान का उपयोग करना है। मतदान करना हम सब का जन्म सिद्ध अधिकार है। चुनाव से पूर्व भी विगत वर्षों में सरकार द्वारा भी मतदान जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं जिससे हम सभी लोग इसके प्रति जागरूक हो सके। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों ने छात्र-छात्राओं के साथ शपथ में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।खबरें और भी हैं
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
By Parakh Khabar
Latest News
24 Oct 2026 20:32:59
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
