- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- रामपुर
- UP News : पति भी, प्रेमी भी ! भरी पंचायत में विवाहिता बोली, 15-15 दिन दोनों के पास रहूंगी
UP News : पति भी, प्रेमी भी ! भरी पंचायत में विवाहिता बोली, 15-15 दिन दोनों के पास रहूंगी

रामपुर : उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में अजीबो-गरीब प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक विवाहिता का प्रेम-प्रसंग पड़ोसी गांव के युवक से चल रहा है। स्थिति यहां तक बिगड़ी कि महिला एक साल में 10 बार अपने प्रेमी के साथ घर से भाग चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, अजीमनगर थाना क्षेत्र की युवती की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद उसका टांडा क्षेत्र के युवक से प्रेम संबंध हो गया। कई बार फरार होने के बाद पुलिस ने भी महिला को पति को सौंपा, लेकिन वह बार-बार प्रेमी के पास लौट जाती थी।
पंचायत में जब महिला ने पति और प्रेमी दोनों के साथ बारी-बारी से रहने की इच्छा जताई, तो पति ने हाथ जोड़कर कहा – “अब तुम अपने प्रेमी के साथ ही रहो।” इसके बाद पति ने खुद पत्नी को प्रेमी के घर छोड़ दिया और वापस चला गया। यह अनोखी घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।