रामपुर : कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सैफनी। मां के साथ बाइक से घर जा रहे युवक को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गिरने से उसकी मां घायल हो गईं। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद में भर्ती कराया गया है।

शाहबाद थाना क्षेत्र के भीतरगांव निवासी 18 वर्षीय अमित अपनी मां राजवती को ननिहाल से बाइक पर बैठाकर मंगलवार शाम करीब 5 बजे घर लौट रहा था। जैसे ही वह सैफनी थाना क्षेत्र के खरसौल गांव पहुंचा, तभी पंजाब नेशनल बैंक के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर जमा भीड़ ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, और घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।

जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन सीएचसी पहुंचे और अमित का शव देखकर रोना-पीटना शुरू कर दिया। थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अमित के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.