रामपुर : तपिश से बेहाल रहे लोग, आसमान में मंडराए बादल...वर्षा होने का अनुमान

रामपुर। तपिश रहने से लोग गर्मी से बेचैन रहे। मौसम वैज्ञानिक 13 मई तक तेज हवा के साथ वर्षा का अनुमान जता रहे हैं। प्रदेश के पश्चिमोत्तर भाग पर बन रहे चक्रवाती परिसंचरण तथा इससे असम तक विस्तारित द्रोणी के प्रभाव से निचले क्षोभ मंडल में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त पुरवा हवा और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 मई तक जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 मई तक तेज हवा के साथ वर्षा होने और उसके बाद तापमान बढ़ने का अनुमान है। 

रविवार की सुबह तेज धूप निकलने के बाद पारा चढ़ने से गर्मी बढ़ गई। चिलचिलाती धूप में गर्मी से लोग बेहाल हो गए। पूरे दिन लू चलती रही, लू से बचने के लिए चिकित्सक सलाह दे रहे हैं। लापरवाही बरतने पर लू जान भी ले सकती है। शाम को  कुछ देर के लिए बादल घिर कर आए और मौसम सुहावना होने के बाद बादल आगे बढ़ गए। आसमान में बादलों को देखकर लोगों में आस जगी कि वर्षा होगी। लेकिन, कुछ देर ठंडी हवा चली और लोगों ने मौसम का लुत्फ लिया। लेकिन, कुछ ही देर में बादल आगे बढ़ गए जिससे मौसम एक बार फिर गरमा गया और लोग पसीना-पसीना होते रहे। 

यह भी पढ़े - आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (आईएटी) 2026 का रजिस्ट्रेशन शुरू, परीक्षा 7 जून को

हाल-ए-मौसम

  • अधिकतम तापमान- 37 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान- 26 डिग्री सेल्सियस
  • आर्द्रता- 54 प्रतिशत
  • वायु वेग-10 किमी. प्रतिघंटा

पश्चिमोत्तर भाग पर बन रहे चक्रवाती परिसंचरण तथा इससे असम तक विस्तारित द्रोणी के प्रभाव से निचले क्षोभ मंडल में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त पुरवा हवा और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 मई तक जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 मई तक तेज हवा के साथ वर्षा होने का अनुमान है। 13 मई के बाद प्रदेश का मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है। -डा. उदय प्रताप शाही, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विश्वविद्यालय मेरठ

खबरें और भी हैं

Latest News

UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS
बाराबंकी : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में बाराबंकी के दो होनहारों ने शानदार सफलता हासिल...
BCDA का ऐलान—जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध
यूनेस्को के वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे 2026 के लिए अदाणी ग्रुप बना आधिकारिक पार्टनर
राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को मिला ‘कार्बन फुटप्रिंट/जीएचजी अकाउंटिंग’ सर्टिफिकेशन
क्या अन्विता पूरी कर पाएगी अदालत की तीनों शर्तें और जीत पाएगी भाई-बहनों की कस्टडी? जानिए ‘इत्ती सी खुशी’ में
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.