Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए उमड़ा जन सैलाब, घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

रायबरेली: मौनी अमावस्या के अवसर पर जिले के गंगा घाटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। गेगासो, डलमऊ , गोकना, पूरे तीर सहित कई घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। ठंड बावजूद गंगा स्नान के लिए दूर दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु स्नान दान करने गंगा घाट पर पहुंचे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पूजा-अर्चना कर अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

मौनी अमावस्या के दिन गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और पूजा अर्चना की। प्रातःकाल तीन बजे से गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का विभिन्न घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे सुबह होता गया घाट पर भीड़ बढ़ती गई.। विभिन्न घाटों पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।

ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

श्रद्धालुओं ने मोनी अमावस्या पर गंगा स्नान कर तट पर मौजूद गरीबों के बीच चावल और तिल का वितरण किया। इस अवसर पर गंगा स्नान को लेकर हजारों श्रद्धालु  विभिन्न जिलों से गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सूर्योदय पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में ही दक्षिण वाहिनी गंगा के गोकना गंगा के पतित पावनी जल में डुबकी लगाना शुरू कर दिया था।

अन्य जनपदों से स्नान के लिए पहुंचे थे श्रद्धालु

मौनी अमावस्या पर जिले के गोकना गंगा घाट पर रायबरेली जनपद के अलावा सुल्तानपुर , अमेठी और प्रतापगढ़ जनपद से श्रद्धालु आए थे , जबकि गेगासों गंगा घाट पर जिले के लालगंज , खीरों , गुरुबक्स गंज के अलावा उन्नाव और फतेहपुर जनपद से लोग आए थे।  दूरदराज के विभिन्न जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पात्र में यहां के अमृत तुल्य पवित्र गंगा जल भी भरा. जिसे श्रद्धालु अपने यहां के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.