प्रयागराज: माचिस लदे ट्रक में साइड से दूसरी गाड़ी ने मारी टक्कर, घर्षण से लगी आग, हड़कंप

नैनी, प्रयागराज। रविवार सुबह भी रीवा राजमार्ग पर नो एंट्री के चलते भारी वाहनों की कतार लगी रही। नो एंट्री के चक्कर में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। महाराष्ट्र से सुल्तानपुर की ओर जा रहा माचिस लदे ट्रक में साइड से दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे उसमे आग लग गई। आग देखकर लोगों के हाथ पांव फूल गए।

गनीमत थी कि पास में पानी मिल गया और लोगों ने तत्काल आग पर काबू पा लिया। घटना के बाद टक्कर मारने वाला ट्रक का चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। उसने इस चक्कर में दो और गाड़ियों में टक्कर मार दिया। बताते है कि माचिस लदे ट्रक के चालक ने दौड़कर कुछ दूर पर ट्रक को रोक लिया तो आरोपी चालक रॉड लेकर मारने दौड़ा। यह देख आसपास के लोग मौके पर दौड़े और आरोपी चालक की पिटाई कर दी।

फिलहाल नो एंट्री के चलते रविवार को भी भारी वाहनों की कतार लगी हुई है, इससे आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं स्थानीय दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.