Prayagraj News: महाकुंभ में जीतन राम मांझी का बयान, महाकुंभ आस्था, संस्कृति और राजनीति का अद्भुत संगम

महाकुंभ नगर। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि महाकुंभ सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और राजनीति के अद्भुत मेल का गवाह भी है। उन्होंने बुधवार को त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने के बाद कहा कि भारत भक्ति और संस्कृति की भूमि है, जिसे विश्वगुरु कहा जाता था, और महाकुंभ उसी आस्था का प्रतीक है।

भारतीय संस्कृति अडिग और अमर

मांझी ने कहा कि कुछ लोग हमारी आस्था में बाधाएं डालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन करोड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति यह साबित करती है कि भारतीय संस्कृति अडिग और अमर है।

यह भी पढ़े - प्रयागराज में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार महिलाएं और दो पुरुष हिरासत में

लालू यादव और ममता बनर्जी पर तंज

महाकुंभ स्नान के बाद मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने लिखा—

"लीजिए भाई, हमने भी कुम्भ स्नान कर लिया। अब यदि किसी को पेट में दर्द हो रहा होगा तो हम उनका कुछ नहीं कर सकते। वैसे लालू प्रसाद यादव एवं ममता दीदी को कुछ ज़्यादा ही समस्या होगी।"

उनके इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। माना जा रहा है कि अपने इस बयान के जरिए उन्होंने विपक्ष पर सीधा हमला बोला है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.