Pratapgarh News: शिक्षिका को जलाने वाले आरोपी विकास यादव की भी मौत

प्रतापगढ़: एक निजी स्कूल की शिक्षिका नीलू यादव (22) की हत्या के आरोपी विकास यादव की भी मौत हो गई। यह घटना कोहंडौर थाना क्षेत्र की है, जहां गुरुवार सुबह नीलू अपनी चचेरी बहन के साथ कॉलेज जा रही थी। रास्ते में उसके मामा के बेटे विकास यादव से मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान कहासुनी होने पर विकास ने अपने साथ लाए पेट्रोल से नीलू को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी नीलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विकास भी बुरी तरह जल गया। पहले उसे सीएचसी कोहंडौर और फिर लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई।

सुसाइड नोट से खुलासा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकास की जेब से मिले सुसाइड नोट से पता चला कि वह खुद भी मरने की नीयत से आया था। उसने लिखा था— "जो मन-मस्तिष्क में समाई, वह अब दूसरे की होने जा रही है। यह बर्दाश्त नहीं हो रहा। अब नीलू के साथ दुनिया छोड़ने जा रहा हूं।"

हालांकि, घटना की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी, लेकिन सुसाइड नोट एक उलझे हुए प्रेम संबंध की ओर इशारा कर रहा है।

शादीशुदा था आरोपी

सुसाइड नोट में विकास ने यह भी लिखा कि उसके घरवाले और दोस्त उसे माफ कर दें। उसने बताया कि वह आठ साल से नीलू को अपनी जिंदगी मान चुका था और नीलू ने उससे शादी न करने का वादा किया था। विकास के मुताबिक, नीलू के कहने पर ही उसने 17 नवंबर 2024 को शादी की थी, लेकिन वह अपनी पत्नी को छोड़कर नीलू के साथ जीवन बिताने के लिए तैयार था।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

चंदौका के क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल पटेल ने बताया कि विकास चंडीगढ़ में अपने पिता के साथ प्राइवेट कंपनी में काम करता था और करीब एक महीने पहले ही घर लौटा था। ग्रामीणों के अनुसार, नीलू अपने ननिहाल चंदौका में रहती थी और पिछले छह साल से एक स्कूल में पढ़ा रही थी। विकास भी एक साल पहले तक उसी स्कूल में शिक्षक था, जहां दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। परिवारवालों को इस रिश्ते की जानकारी नहीं थी। जब नीलू की शादी की बात शुरू हुई, तो वह करीब छह महीने पहले अपने ननिहाल से घर लौट आई थी।

इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में तैनात दो PCS अधिकारियों की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। जिले के...
लखनऊ के ‘शर्मा जी की चाय’ के ऑनलाइन ऑर्डर में 7 गुना से ज्यादा उछाल, 2019 के 6,984 से बढ़कर 2025 में 50,054 पार
‘यादें’ के नए ट्रैक में सामाजिक मान्यताओं को चुनौती देंगे डॉ. देव, इक़बाल खान बोले- “मानवता के रास्ते में कोई भी सामाजिक नियम आड़े नहीं आना चाहिए”
‘यादें’ के नए ट्रैक के लिए इकबाल खान ने बदली आवाज़ का अंदाज़, बोले- “स्त्रैण गुण लाने के लिए कीं खास वॉइस एक्सरसाइज”
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शानदार प्रदर्शन, दूसरी तिमाही में PAT 196.5% बढ़कर ₹1,045 करोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.