- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- प्रतापगढ़
- Pratapgarh: अनुशासन तथा ध्येय के प्रति सफलता का युवा बनाये लक्ष्य-इं. पूर्णाशु ओझा
Pratapgarh: अनुशासन तथा ध्येय के प्रति सफलता का युवा बनाये लक्ष्य-इं. पूर्णाशु ओझा
On
लालगंज, प्रतापगढ़। नगर स्थित सरस्वती विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि इं. पूर्णाशु ओझा तथा आचार्य राम अवधेश मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। शिविरार्थी छात्रा रंजना देवी, फलक अग्रहरि एवं तनु गौतम ने मां सरस्वती की मनमोहक वंदना प्रस्तुत की। वही छात्रा स्वाती गुप्ता, सलोनी त्रिपाठी व आरती सिंह ने स्वागत गीत से समां बांधी। स्वागत भाषण में डा. आशुतोष शुक्ल ने शिविर के ध्येय पर प्रकाश डाला। बतौर मुख्य अतिथि इं. पूर्णाशु ओझा ने कहा कि छात्र एवं छात्राओं को अनुशासन के मार्ग पर चलकर अपने लक्ष्य को निर्धारित करना चाहिए।
खबरें और भी हैं
“हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
By Parakh Khabar
भारत की दिशा बदलने वाले पांच प्रधानमंत्री और उनके ऐतिहासिक फैसले
By Parakh Khabar
Latest News
20 Oct 2026 16:00:11
बलिया। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जिले में जगह-जगह भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। लोग अपने-अपने तरीके...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
