प्रतापगढ़: पोलिंग पार्टी रवाना स्थल पहुंचे डीएम व प्रेक्षक, देखी व्यवस्था

प्रतापगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संजीव रंजन साथ में प्रतापगढ़ संसदीय सीट के सामान्य प्रेक्षक गुरुवार को पोलिंग पार्टी रवाना स्थल एटीएल ग्राउंड पहुंचे। ग्राउंड में की जाने वाली व्यवस्था की जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन दोपहर करीब तीन बजे लोकसभा सीट प्रतापगढ़ के सामन्य प्रेक्षक पवन कुमार मालापति, सीडीओ नवनीत सेहारा के साथ एटीएल ग्राउंड पहुंचे। प्रेक्षक ने मतदान कार्मिकों के लिए सामाग्री वितरण, सामाग्री मिलान और वाहन पार्किंग के बारे में विधिवत जानकारी ली। 

साथ ही गर्मी को देखते हुए कार्मिकों की भीड़ को देखते हुए समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा। एटीएल ग्राउंड से प्रतापगढ़ और कौशांबी के कुंडा, बाबागंज विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। इस दौरान सीआरओ राकेश गुप्ता, डीडीओ राकेश प्रसाद,ईओ राम अचल कुरील,धर्मेंद्र ओझा, डा. मो. अनीश आदि मौजूद रहे।

मतदान दिवस को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

 उत्तर प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन अनुभाग के निर्देशानुसार जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद में निर्वाचन के प्रयोजन के लिये 20 मई निर्वाचन क्षेत्र 50 कौशाम्बी व 25 मई निर्वाचन क्षेत्र 39 प्रतापगढ़ को जनपद में मतदान दिवस नियत होने के कारण सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जनपद के कोषागार तथा उपकोषागार भी बन्द रहेगें।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.