सोते वक्त परिवार पर गिरी खपरैल, महिला की मौत, पति और बच्चे घायल

घुंघचिहाई: सोते वक्त एक परिवार पर खपरैल गिर गई। जिसमें दंपति और तीन बच्चे दब गए। आसपास के ग्रामीणों ने बचाया। जिसमें महिला की मौत हो गई जबकि पति और बच्चे घायल हो गए। 

घुंघचिहाई थाना क्षेत्र के पुननापुर जितौरिया गांव निवासी रामौतार मजदूरी करते हैं। गुरुवार रात वह परिवार संग खाना खाकर खपरैल में सो गए। रात करीब सवा दस बजे अचानक खपरैल गिर गई। जिसमें रामौतार, उनकी  पत्नी राजेश्वरी देवी व तीन बच्चे दब गए। शोर पर आसपास के ग्रामीण जमा हुए और मलबे में दबे परिवार को बाहर निकाला।

आनन फानन में उन्हें सीएचसी पूरनपुर लाए। वहां राजेश्वरी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य घायलों का इलाज किया। हादसे की जानकारी पर एसडीएम, थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। हादसे को लेकर जानकारी की गई। पीड़ित का गृहस्थी  का सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
बलिया। बैरिया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ...
गाजियाबाद: दोस्त से मिलने पहुंची विवाहित महिला की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, पिंटू और आर्यन हिरासत में
बलिया: शादी तय होने पर युवती को AI से बनी अश्लील तस्वीरें भेजकर परेशान करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बाल दिवस पर ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लखनऊ में नया रिटेल आउटलेट खोलकर यूपी में अपनी मौजूदगी करेगा मजबूत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.