दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक रेफर

पीलीभीत : माधोटांडा थाना क्षेत्र के पूरनपुर कलीनगर मार्ग पर स्थित मैरिज हॉल के सामने दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुरुवार की देर रात पूरनपुर कलीनगर मार्ग पर एक मैरिज बैंकट हॉल के सामने दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने से  टकरा गई। हादसे में पवन (16) पुत्र नन्हे लाल, भगवान स्वरूप (18) पुत्र स्वर्गीय भीमसेन निवासी लोहरपुर माधोटांडा एवं प्रदीप (26) पुत्र रामपाल (निवासी कलीनगर) की हो गई। वहीं, लोहरपुरी निवासी सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना माधोटांडा प्रभारी अचल कुमार ने बताया सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। शवों को पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में
बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर (दलन छपरा) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 22 वर्षीय युवक पर जानलेवा...
Sitapur News : सीतापुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के चार तस्कर गिरफ्तार; 139 बोतल शराब बरामद
‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट
पुष्पा इम्पॉसिबल के कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस पर हर दिन नागरिक कर्तव्य निभाने की अपील
वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले ‘बॉर्डर 2’ का जोश, ज़ी सिनेमा के साथ देशभर में गूँजा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.