- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- पीलीभीत
- पीलीभीत: खेत पर फांसी के फंदे से लटका मिला किशोर, मचा कोहराम
पीलीभीत: खेत पर फांसी के फंदे से लटका मिला किशोर, मचा कोहराम
दियोरिया कलां, पीलीभीत। गांव के उत्तर एक खेत के किनारे लगे यूकेलिप्टस के पेड़ पर एक किशोर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फेल गई। सुबह खेतों की तरफ ग्रामीणों ने देखा कि किशोर का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने घटना स्ािल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है
घटना की सूचना गांव में मिलते ही तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और किशोर के माता-पिता भी। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां गंगा देवी बेटे का शव देखकर बेहोश हो गई। पूरे मामले में फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और युवक के शव को लेकर जांच शुरू की गई है। मृतक धर्मेंद्र पांच भाई बहन है, मृतक अपने भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई और बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, दो भाइयों और एक छोटी बहन की अभी शादी नहीं हुई है। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। परिवार ने किसी भी तरह की कोई रंजिश से इंकार किया है।
