- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- पीलीभीत
- Pilibhit News: सियार का आतंक, ग्रामीण पर हमला कर किया घायल
Pilibhit News: सियार का आतंक, ग्रामीण पर हमला कर किया घायल
On
बरखेड़ा: क्षेत्र में सियार के हमले नहीं थम सके हैं। पिछले दो माह से लगातार आबादी के नजदीक सियार दस्तक देकर हमला कर रहे हैं। मंगलवार को मोहम्मदगंज रंपुरा गांव में सियार ने हमला कर ग्रामीण को घायल कर दिया।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज रंपुरा के रहने वाले अनिल कुमार (26) पुत्र बुद्धसेन ने बताया कि उसने अपने खेत में गेहूं की बुवाई की थी। फसल का बंदर नुकसान कर रहे थे। मंगलवार सुबह वह खेत पर जा रहे थे। इस बीच सियार ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। उसके शोर मचाने पर पड़ोस में लाही की फसल की सिंचाई कर रहे ग्रामीण जमा हो गए और सियार को भगाया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। फिलहाल हमले के बाद ग्रामीणों में सियार की दहशत है।
खबरें और भी हैं
“पहली बार रैप करना मेरे लिए बेहद मजेदार अनुभव था”: हिबा नवाब
By Parakh Khabar
Latest News
14 Nov 2026 03:54:17
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
