पीलीभीत: सीओ ने अभियान चलाकर वाहन खदेड़े, इको सीज

पूरनपुर, पीलीभीत। आसाम हाइवे पर सीओ और कोतवाल ने सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाया, एक इको सीज करते हुए तीन के  चालान काटे हैं।

पूरनपुर में सड़क हादसों को रोकने के लिए सीओ आलोक सिंह ने कोतवाली पुलिस के साथ आसाम हाईवे के सिरसा चौराहे पर सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाया। पुलिस के पहुंचने पर तीन चालक इको छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दस्तावेज न होने पर एक इको गाड़ी को सीज कर दिया। जबकि तीन के चालान काटे गए। इस दौरान चौराहे पर पहुंचने वाली सरकारी और निजी बसों को बस स्टैंड पर भेजा गया। सीओ ने कहा कि चौराहे पर भीड़ भाड़ बनी रहती है। वाहनों के सड़क पर खड़े होने से हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कोई भी चालक सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करेगा। चालकों से चौराहे के पीछे मैदान में  वाहन खड़े करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान इको चालकों ने अवैध रूप से उगाही करने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने चौराहे पर मौजूद एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले गई। सीओ ने सड़क पर वाहन खड़ा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतवानी दी। पुलिस की कार्यवाही से चौराहे पर खलबली मच गई। सीओ आलोक सिंह ने चालकों से अवैध रूप से चल रहे स्टैंड के बारे में पूछा।

चालकों ने बताया कि एक चौकीदार सहित कुछ लोग चौराहे पर वाहन खड़े करने और सवारी ले जाने के नाम पर उगाही करते हैं। सीओ ने कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इससे पहले भी कई बार  चालकों से उगाही के मामले में चौकीदार का नाम सामने आया था। हालांकि सीओ ने बताया कि लिखित में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.