- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- पीलीभीत
- पीलीभीत: जनपद में भव्य तरीके से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती
पीलीभीत: जनपद में भव्य तरीके से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती
पीलीभीत। जिले भर में भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा भाव से मनाई गई। कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई।
इसके बाद महापौर उमेश गौतम ने ब्राह्मण समाज को एकत्रित होने की बात कही और लोगों से कहां की आने वाली पीढ़ी को इतना मजबूत बनाया जाए की देशभर में ब्राह्मण समाज अपनी अगल एक पहचान बना सके और ब्राह्मण समाज की एक-एक बच्चे को बड़ों का आदर व सम्मान करना ही एक ब्राह्मण का कर्तव्य बनता है। इस अवसर वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम हर ब्राह्मण के रोम-रोम में बसे हैं। शास्त्र और शस्त्र पर उनका समान अधिकार था। भगवान परशुराम का जीवन केवल ब्राह्मणों के लिए ही नहीं बल्कि संपूर्ण समाज के लिए अनुकरणीय है। चाहे उनका अपने पिता के प्रति समर्पण हो या फिर माता के प्रति उनका प्रेम दोनों ही अतुल्य है। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष आनंद मिश्रा, स्वामी भद्राचार्य महाराज, कीर्ति पांडे, अमित मिश्रा, अचलेन्द्र मिश्रा, रजनीश पाण्डेय पूरनपुर तहसील बार काउंसलिंग अध्यक्ष अमिताभ मिश्रा, संजय पांडे, हरगोविंद सिंह बाजपेई मौजूद थे।
भगवान परशुराम जयंती पर मंदिरों में हुए धार्मिक अनुष्ठान
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद द्वारा शिव शक्ति धाम मंदिर अशोक कॉलोनी में भगवान परशुराम जी का प्रकटोत्सव l हवन पूजन करके मनाया गया। सभी विप्र जनों ने यज्ञ में आहुतियां दी और उसके बाद आरती पूजा व भगवान परशुराम जी के चित्र पर पुष्पांजलि समर्पित की गई। जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी मोहित ने सभी का स्वागत सत्कार किया।
कवि गोष्ठी में कवि पंडित राम अवतार शर्मा, अंशुमाली दीक्षित आदि ने काव्य रचनाएं सुनाई। कई अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे और भगवान परशुराम जी को आदर्श मानते हुए उनके बताएं मार्ग पर चलने का आवाहन किया। कार्यक्रम में चेतन देव मिश्रा, रामनिवास मिश्रा, अनिल शुक्ला, विजय शंकर गौड़, मुकेश तिवारी, उमाशंकर शुक्ल, पंडित अनिल शास्त्री, पंडित राम प्रकाश शुक्ला, अभिषेक, प्रशांत पांडे, राजेंद्र पांडे, राकेश पांडे, राकेश द्विवेदी, अभिलाष दीक्षित, प्रकाश पांडे, अजीब मिश्र, धनंजय मिश्रा, विनायक अवस्थी, राजुल अवस्थी, आशीष शुक्ल, मनोज मिश्रा, अमित, अनुराग अगिनहोत्री, सत्यनारायण मिश्र सहित काफी लोग मौजूद रहे।
