पीलीभीत: स्ट्रांगरूम की सुरक्षा के साथ पोलिंग पार्टियो की रवानगी स्थल का निरीक्षण 

पीलीभीत। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम का जायजा लेते हुए पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।

 मंगलवार को प्रेक्षक सामान्य प्रसन्ना रामास्वामी व जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत मण्डी परिसर में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था और पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  इस दौरान अधिकारियों को कडे़ निर्देश देते हुये कहा कि 24 घन्टे विद्युत पूर्ति सुनिश्चित की जाये।

फोर्स के रूकने की व्यवस्था के साथ साथ वैरिकेटिंग व्यवस्था के अन्तर्गत आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान पोलिंग पार्टियों के रवानगी की व्यवस्था को लेकर जानकारी की और दिशा निर्देश दिये।  पेयजल व साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये है। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु पूनिया, उप जिलाधिकारी सदर देवेंद्र सिंह  सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.